फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mizoram: म्यांमार के दो नागरिक गिरफ्तार, 63 लाख रुपये की हेरोइन जब्त

Fri, 13 Jan 2023 03:13 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजोल

सार

Mizoram: असम राइफल्स के एक संयुक्त दल और राज्य पुलिस के विशेष मादक पदार्थ दस्ते ने गुरुवार को आइजोल के थुम्पुई इलाके में एक अभियान चलाया।
विज्ञापन
Assam Rifle - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आइजोल में 63.3 लाख रुपये की हेरोइन रखने के आरोप में म्यांमार के दो नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। असम राइफल्स के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि दोनों की पहचान चिन्लमखाम और थंगसियालखुल के रूप में हुई है। दोनों पड़ोसी देश के तिद्दीम इलाके के रहने वाले हैं। दोनों की उम्र 18 साल है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, एक गुप्त सूचना के आधार पर असम राइफल्स के एक संयुक्त दल और राज्य पुलिस के विशेष मादक पदार्थ दस्ते ने गुरुवार को आइजोल के थुम्पुई इलाके में एक अभियान चलाया। इस दौरान नौ साबुनदानी में छिपाकर रखी गई 126 ग्राम हेरोइन जब्त की। आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए राज्य पुलिस को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें