मिजोरम पुलिस ने बुधवार को बताया कि सीआईडी और असम राइफल्स की संयुक्त टीम द्वारा की गई कार्रवाई में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि दोनों व्यक्तियों के पास से 3.40 करोड़ रुपये मूल्य की 680 ग्राम संदिग्ध हेरोइन से भरे 60 साबुन के डिब्बे जब्त किए हैं।
पुलिस ने बताया, यह कार्रवाई एक गुप्त सूचना के बाद की गई। दोनों को आइजोल जिले के सेसावंग गांव के बाहर से गिरफ्तार किया गया है।