फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकट: मिजोरम में अफ्रीकी स्वाइन ज्वर फैलने से पशुपालक परेशान, 4751 से अधिक सुअरों की मौत

Thu, 03 Jun 2021 05:10 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, आइजोल

सार

मिजोरम में अफ्रीकी स्वाइन फीवर की वजह से मिजोरम में दो महीनों में 4751 से अधिक सुअरों की मौत हो गई है। मुख्यमंत्री जोरमथंगा ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि मिजोरम राज्य अपने पशुधन क्षेत्र को लेकर चिंतित है।
विज्ञापन
मिजोरम में अफ्रीकी स्वाइन ज्वर का कहर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथंगा ने कहा कि राज्य में कोविड-19 महामारी के बीच पशुओं में अफ्रीकी स्वाइन ज्वर (एएसएफ) फैल गया है जिस वजह से कई जानवरों की मौत हो गई है। अफ्रीकी स्वाइन फीवर की वजह से मिजोरम में दो महीनों में 4751 से अधिक सुअरों की मौत हो गई है।

विज्ञापन


जोरमथंगा ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि मिजोरम राज्य अपने पशुधन क्षेत्र को लेकर चिंतित है। सुअर पालने वाले किसान परेशान हैं और उनकी आर्थिक स्थिति दांव पर है। राज्य पशुपालन एवं पशु चिकित्सा विज्ञान विभाग के अधिकारियों के अनुसार, एएसएफ 21 मार्च से अब तक 4,751 सूअरों और सूअरों के बच्चों की जान ले चुका है जिस वजह से 19 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

उन्होंने बताया कि 21 मार्च को सबसे पहले दक्षिण मिजोरम के लुंगलेई जिले में इस संक्रामक रोग का पहला मामला आया था और इसके बाद से जिले में 2552 सुअरों की मौत हो गई है। इसके बाद आइजोल जिले में 1565 सुअर मारे गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि कम से कम 99 गांवों और इलाकों को ‘संक्रमित क्षेत्र’ घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य के 11 जिलों में से नौ जिले एएसएफ से प्रभावित हैं तथा बुधवार को 98 और सुअरों की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें