फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिजोरम विधानसभा चुनाव : एमएनएफ नेता जोरमथांगा बोले, पत्नी के रहते गर्लफ्रेंड की जरूरत नहीं

Sat, 24 Nov 2018 05:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजल
विज्ञापन
एमएनएफ प्रमुख जोरमथांगा (फाइल फोटो)
विज्ञापन

राज्य के मुख्य विपक्षी दल मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) का चेहरा और इस बार सीएम पद के सबसे तगड़े दावेदार जोरमथांगा का दावा है कि उनकी पार्टी को इस बार 25 से 30 सीटें मिलेंगी और वह पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। 

विज्ञापन


अमर उजाला के साथ खास बातचीत में 84 वर्षीय नेता ने कहा कि राज्य में भाजपा का खाता तक नहीं खुलेगा। क्या नतीजों के बाद एमएनएफ के बहुमत से दूर रहने और भाजपा को कुछ सीटें मिलने की स्थिति में वह भाजपा के साथ तालमेल करेंगे। इस सवाल पर उन्होंने कहा कि जब पत्नी स्वस्थ और जीवित हो तो उसकी मौत के अंदेशे से पहले ही नई गर्लफ्रेंड तलाशने की कोई तुक नहीं है।

वर्ष 2008 और 2013 में हार के बाद इस बार जीत को लेकर इतना भरोसा कैसे है? इस सवाल पर उन्होंने कहा कि तब उनकी पार्टी ईवीएम में गड़बड़ियों के कारण हारी थी। कांग्रेस के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर, शराबबंदी और विकास जैसे मुद्दे इस बार एमएनएफ को सत्ता दिलाएंगे।
विज्ञापन


भाजपा भी तो इसी बदलाव की बात कर रही है। इस पर जोरमथांगा कहते हैं कि बदलाव का मतलब कांग्रेस की जगह एमएनएफ को सत्ता में लाना है। भाजपा तो कहीं रेस में नहीं है। भाजपा को यदि तीन सीटें भी मिल जाएं तो यह उसका सौभाग्य होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें