मिजोरम विधानसभा चुनाव 2018 में बुधवार को नाम वापसी के आखिरी दिन तीन उम्मीदवारों के चुनावी जंग से हटने के बाद अब 201 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गये हैं।
राज्य के चुनाव विभाग के अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार तक 212 नामांकन पत्र प्राप्त हुए। इनमें मुख्यमंत्री लल थनहवला समेत आठ प्रत्याशी दो-दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं।
चुनाव अधिकारियों के मुताबिक, मुख्यमंत्री लाल थनहवला, एनपीपी के संयोजक लियानजुआला, एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष लालवमपुइया चांगटे समेत आठ उम्मीदवारों ने दो-दो सीटों से नामांकन दाखिल किया है।
अधिकारियों के मुताबिक जांच के दौरान सभी नामांकन पत्र वैध पाये गये। तीन उम्मीदवारों ने बुधवार को अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली।
मिजोरम में 40 सदस्यीय विधानसभा के लिए 28 नवंबर को मतदान होगा। (इनपुट:भाषा)