बिहार विधानसभा की गहन मतगणना के बीच मिजोरम की दम्पा विधानसभा सीट के उपचुनाव में मिजो नेशनल फ्रंट के डॉ आर ललथांगलियाना ने मजबूती से जीत हासिल की। जोराम पीपुल्स मूवमेंट के वनलसाइलोवा दूसरे स्थान पर रहे, जबकि कांग्रेस, भाजपा और अन्य दल बहुच पीछे रह गए। आइए जानत है किस पार्टी को कितने वोट मिले?
बिहार विधानसभा की 243 सीटों पर जारी मतगणना के बीच मिजोरम की दम्पा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे साफ हो गए है। यहां मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के डॉ आर ललथांगलियाना ने मजबूती से जीत हासिल की है, जबकि कांग्रेस और अन्य दल पिछड़ गए। चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार पांच राउंड की गिनती पूरी होने पर डॉ ललथांगलियाना को कुल 6981 वोट मिले, जो सभी प्रत्याशियों में सबसे अधिक हैं।
विज्ञापन
एमएनएफ उम्मीदवार ललथांगलियाना के सबसे करीबी प्रतिद्वंदी जोराम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) के वनलसाइलोवा रहे, जिन्होंने 6419 वोट हासिल किए। हालांकि वे अंतिम राउंड तक मुकाबले में थे, लेकिन वे जीत का अंतर कम नहीं कर पाए।
कैसा रहा कांग्रेस और भाजपा का प्रदर्शन?
बात अगर कांग्रेस और भाजपा के प्रदर्शन की करें तो कांग्रेस उम्मीदवार जॉन रोटलुआंगलियाना इस बार बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सके और उन्हें 2394 वोट ही मिले। दूसरी ओर भाजपा के लालह्मिंगथांगा को 1541 वोट मिले, जबकि मिजोरम पीपुल्स कॉन्फ्रेंस (एमपीसी) के के जाम्हिंगथांगा को केवल 50 वोट मिले।
विज्ञापन
नोटा के खासे में भी वोट
इस उपचुनाव में नोटा विकल्प को 45 वोट मिले, जो दिखाता है कि कुछ मतदाताओं ने किसी भी प्रत्याशी को चुनना उचित नहीं समझा। बता दें कि दम्पा सीट के नतीजों ने यह साफ कर दिया कि इस उपचुनाव में एमएनएफ ने सबसे मजबूत प्रदर्शन किया और बाकी दल काफी पीछे रह गए। पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक जीत की घोषणा के बाद जश्न मनाते दिख रहे हैं।
क्यों हुआ उपचुनाव?
गौरतलब है कि दम्पा विधानसभा सीट पर उपचुनाव इसलिए कराया गया, क्योंकि इस सीट के पूर्व विधायक के निधन के बाद यह स्थान खाली हो गया था। संवैधानिक नियमों के तहत ऐसी स्थिति में चुनाव आयोग को निर्धारित समय के भीतर उपचुनाव कराना होता है। इसी प्रक्रिया के तहत दम्पा सीट पर वोटिंग हुई और अब नतीजे ने एमएनएफ को बड़ी राजनीतिक बढ़त दिलाई है।