फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भारत बंद' में शामिल नहीं हुई मिजोरम प्रदेश कांग्रेस, राज्य में दिखा ही नहीं असर

Mon, 10 Sep 2018 04:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

पेट्रोल, डीजल की बढ़ती कीमत के विरोध में 'भारत बंद' का आह्वान किया गया। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्ष एकजुट हुआ लेकिन खुद मिजोरम कांग्रेस इस विरोध में शामिल नहीं हुई। कांग्रेस ने भारत बंद के लिए सभी विपक्षी दलों को साथ आने को कहा था। जिसके बाद जनता दल सेकुलर (जेडी-एस), तृणमूल कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, (एनसीपी), लोकतांत्रिक जनता दल (एलजेडी), राष्ट्रीय लोक दल, ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट, रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी और आम आदमी पार्टी (आप) उन विपक्षी पाटिर्यों में रहे, जिन्होंने विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया। इसके बाद कांग्रेस ने दावा किया कि उसके भारत बंद को 21 विपक्षी दलों का समर्थन हासिल है।

विज्ञापन


लेकिन मिजोरम में जहां कांग्रेस की सरकार है, वहां 'भारत बंद' का असर नजर नहीं आया। यहां दुकानें, कार्यालय और स्कूल-कॉलेज खुले रहे। मिजोरम प्रदेश कांग्रेस समिति (एमपीसीसी) और विपक्षी दल, कोई भी इसमें शामिल नहीं हुआ। एमपीसीसी के उपाध्यक्ष और राज्य के गृह मंत्री आर लालजिरलांगा ने भाषा को बताया कि राज्य में ‘भारत बंद’ में शामिल होने के बारे में चर्चा नहीं हुई, न ही इस मुद्दे पर किसी बैठक का आयोजन किया गया।

इधर राजघाट पर राहुल ने महत्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। मार्च समाप्त होने के बाद सभी विपक्षी नेता रामलीला मैदान के पास एक इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास एकत्र हो गए, जहां यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें