फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिजोरम: मुख्यमंत्री और राज्यपाल से मिले सेना की पूर्वी कमान के प्रमुख, सीमा गतिविधियों की दी जानकारी

Thu, 30 Jan 2025 10:26 PM IST
राहुल कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आइजोल

सार

भारत-म्यांमार सीमा पर तारबंदी का काम चल रहा है और स्थानीय लोग इसका विरोध कर रहे हैं। इस बीच, सेना की पूर्वी कमान प्रमुख का राज्यपाल और मुख्यमंत्री के साथ मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन
पूर्वी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल आरसी तिवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 सेना के पूर्वी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल आरसी तिवारी ने अपनी मिजोरम यात्रा के दौरान आइजोल में बृहस्पतिवार को नवनियुक्त राज्यपाल विजय कुमार सिंह और मुख्यमंत्री लालदुहोमा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भारत-म्यांमार सीमा प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। इसकी सूचना भारतीय सेना ने सोशल मीडिया पर दी।
विज्ञापन


रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान लेफ्टिनेंट जनरल आरसी तिवारी ने राज्यपाल को इंडो-म्यांमार सीमा पर चल रही विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। इसके अलावा विभिन्न हितधारकों के बीच सहयोग बढ़ाने के उपायों पर विचार-विमर्श किया। 

गौरतलब है कि भारत-म्यांमार सीमा पर तारबंदी का काम चल रहा है और स्थानीय लोग इसका विरोध कर रहे हैं। इस बीच, सेना की पूर्वी कमान प्रमुख का राज्यपाल और मुख्यमंत्री के साथ मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें