इस महीने की 28 तारीख को होने वाले मिजोरम विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस ने सोमवार को दो सीटों के लिए नए उम्मीदवारों का एलान किया। इन दोनों सीटों के उम्मीदवारों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।
अब टुइचांग सीट पर अमित कुमार चकमा की जगह काली कुमार टोंगचांग्या चुनाव लड़ेंगे जबकि पलक सीट से विधानसभा अध्यक्ष हाईफेई की जगह के.टी.रोखाव मैदान में उतरेंगे। हाईफेई ने सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष के पद के अलावा सदन और कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया और भाजपा में शामिल हो गए।