फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिजोरम विधानसभा चुनाव : चुनावी खर्च के लिए 52.75 करोड़ रुपये हुए आवंटित

Sat, 17 Nov 2018 04:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजल
विज्ञापन
विज्ञापन

मिजोरम सरकार ने राज्य में 28 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों के खर्च के मद में शुक्रवार को 52.75 करोड़ रुपये की रकम आवंटित की। वित्त विभाग के सूत्रों ने यहां इसकी जानकारी देते हुए बताया कि 32.5 करोड़ की रकम चुनाव विभाग को जारी कर दी गई है।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि कुल 52.75 करोड़ के चुनावी बजट में से 37.75 करोड़ आठ जिलों में स्थित चुनाव विभाग को बांटे जाएंगे जबकि चार करोड़ रुपए राज्य चुनाव महानिदेशालय को दिए जाएंगे। चुनावों के लिए राज्य में तैनात केंद्रीय बलों की तैनाती पर 11 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। 
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि विधानसभा चुनाव पर होने वाला पूरा खर्च राज्य सरकार उठाएगी। बता दें कि वर्ष 2013 के चुनावों पर 24.30 करोड़ रुपए खर्च हुए थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें