फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिजोरमः असम राइफल्स ने 12.54 करोड़ रुपए के 42,000 मेथमफेटामिन टैबलेट्स बरामद की

Wed, 02 Apr 2025 10:34 PM IST
राहुल कुमार अमर उजाला ब्यूरो,आइजोल

सार

असम राइफल्स की प्रवक्ता ने बताया कि इस अभियान को विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर अंजाम दिया गया। बरामद नशीली पदार्थों को आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई के लिए बुआलपुई पुलिस स्टेशन, लॉंगटलई जिले को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
असम राइफल्स ने पकड़ी नशीली दवाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 नशीली पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अपने निरंतर प्रयासों में असम राइफल्स को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। बुधवार को असम राइफल्स ने मिजोरम के लॉंगटलई जिले के बुआलपुई क्षेत्र में एक अभियान के दौरान 42,000 मेथमफेटामिन टैबलेट्स बरामद की, जिनकी बाजार कीमत 12.54 करोड़ रुपए आंकी गई है।
विज्ञापन


असम राइफल्स की प्रवक्ता ने बताया कि इस अभियान को विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर अंजाम दिया गया। बरामद नशीली पदार्थों को आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई के लिए बुआलपुई पुलिस स्टेशन, लॉंगटलई जिले को सौंप दिया गया है। यह ऑपरेशन असम राइफल्स के नशीली पदार्थों की तस्करी को समाप्त करने और क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रति दृढ़ संकल्प को दर्शाता है।

मणिपुरः एक उग्रवादी सहित तीन गिरफ्तार, हथियार बरामद
वहीं, दूसरी ओर, सुरक्षा बलों ने मणिपुर के काकचिंग और इंफाल ईस्ट जिले में एक प्रतिबंधित संगठन के एक कैडर सहित तीन लोगों को जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया। इस ऑपरेशन के दौरान हथियार और गोलाबारूद भी बरामद किए गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, प्रतिबंधित पीआरएपीएके-पीआरओ संगठन के एक कैडर को मंगलवार को काकचिंग जिले के ऐहंग गांव से गिरफ्तार किया गया। वह काकचिंग जिले के वांगू चेरेल और पंगलटाबी क्षेत्रों में जबरन वसूली गतिविधियों में संलिप्त था। इसी तरह, इंफाल वेस्ट जिले के सेकमाई क्षेत्र में परिवहन वाहनों से अंडरग्राउंड संगठनों को जबरन वसूली में मदद करने में शामिल दो लोगों को इंफाल ईस्ट जिले के वांगखेई क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

इसके अलावा, इंफाल वेस्ट जिले के साजिरोक में एक तलाशी अभियान के दौरान पांच आग्नेयास्त्र और गोला-बारूद का जखीरा भी बरामद किया गया। बरामद हथियारों में एक एसएलआर (सिंगल लोड राइफल) और उसकी मैगजीन, एक सिंगल बैरल गन, तीन 9 मिमी पिस्तौल, तीन मैगजीन, बड़ी मात्रा में गोला-बारूद, एक हैंड ग्रेनेड, चार स्मोक ग्रेनेड और अन्य सामग्री शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें