फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिजोरम: अफ्रीकन स्वाइन फीवर से 30 दिन में 920 सूअरों की मौत

Tue, 20 Apr 2021 05:07 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, आइजोल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

मिजोरम में एक महीने से भी कम समय में अफ्रीकन स्वाइन फीवर (एएसएफ) से 920 सूअरों की मौत हो गई है। पशुपालन व पशुचिकित्सा विभाग के संयुक्त निदेशक लालहिमथांगा ने बताया कि मिजोरम के चार जिले लुंगलेई, ममीत, सेरछिप और आइजोल एएसएफ से प्रभावित हैं।

विज्ञापन


यहां एएसएफ का पहला मामला 21 मार्च को लुंगलेई जिले में बांग्लादेश सीमा के निकट बसे लुंगसेन गांव में आया था। तब से अब तक लुंगलेई में 577 सूअरों की मौत हो चुकी है। बाकी सूअरों की मौत अन्य जिलों में हुई है। एएसएफ जंगली व पालतू सूअरों में होने वाली एक घातक संक्रामक बीमारी है। विशेषज्ञों के अनुसार सूअरों से यह संक्रमण मनुष्यों में नहीं होता है। इससे मानव स्वास्थ्य को खतरा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें