फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने की मीसा भारती से 8 घंटे पूछताछ

Tue, 11 Jul 2017 08:52 PM IST
amarujala.com, Presented By: अजय कुमार सिंह
विज्ञापन
misa bharti - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
राष्ट्रीय जनता दल की सांसद मीसा भारती आठ हजार करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश हुईं। मीसा से लगभग ईडी के अधिकारियों ने 8 घंटे तक पूछताछ की।
विज्ञापन

Delhi: Misa Bharti leaves after being questioned for 8 hours by ED in money laundering case pic.twitter.com/UffzDjEiiM— ANI (@ANI_news) July 11, 2017

अधिकारियों ने बताया कि मीसा से मिशैल प्रिंटर और पैकर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनियों में उनकी भूमिका और एजेंसी द्वारा गिरफ्तार किए गए सीए से उनके संबंधों के बारे में पूछताछ होगी। इससे पहले ईडी ने 8 जुलाई को उनके दिल्ली फार्म हाउस और इस मामले से संबंधी कंपनियों के यहां तलाशी ली थी। मीसा के पति को भी सोमवार को पूछताछ के लिए बुलाया गया था लेकिन वह एजेंसी के समक्ष पेश नहीं हुए।
विज्ञापन


 लालू प्रसाद के परिवार की तरफ से कथित वित्तीय अनियमितता के खिलाफ मामला दर्ज करने वाली ईडी तीसरी एजेंसी है। इससे पहले सीबीआई और आयकर विभाग ने लालू और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। हाल ही में आयकर विभाग ने अपनी जांच में करीब 180 करोड़ रुपये (बाजार मूल्य) की बेनामी संपत्ति को अटैच किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें