राष्ट्रीय जनता दल के नेता लालू प्रसाद यादव के परिवार पर सीबीआई और ईडी का शिकंजा कसता जा रहा है। बेनामी संपत्ति मामले में फंसे लालू के दामाद शैलेश कुमार से ईडी ने लगातार 9 घंटे तक पूछताछ की। शैलेश को सैनिक फार्म से लेकर किसी दूसरी अज्ञाक जगह पर ले जाकर पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद ईडी ने शैलेश के कागजात, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और मोबाइल को जब्त कर लिया है।
इससे पहले उनके कई ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी भी की गई। यह छापा लालू यादव के घर और ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी के सिर्फ 24 घंटों के अंदर उनकी बेटी मीसा भारती के तीन ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED)ने छापा मारा है। इसके तहत दिल्ली के सैनिक फार्म इलाके में स्थित फार्म हाउस, बिजवासन और घिटोरनी में उनके ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय ने छापा मारा है। मनी लांड्रिंग केस में यह छापेमारी की गई है। उनके सैनिक फार्म हाउस की कीमत 50 करोड़ मानी जाती है और यह 2.8 एकड़ में फैला हुआ है।
मीसा भारती और शैलेश कुमार के सैनिक फर्म में स्थित बिजवासन और घिटोरनी में उनकी संपत्तियों पर छापेमारी जारी है। आरोप है कि मीसा और उनके पति शैलेश ने मनी लॉन्ड्रिंग की है। मीसा और उनके पति पर 8000 करोड़ की ब्लैकमनी को व्हाइट करने का आरोप है।
इस मामले में जांच चल रही है, जिसमें कई लोगों द्वारा शैल कंपनियो के जरिए कालेधन को सफेद करने का आरोप है। दिल्ली के बिजवासन और सैनिक फार्म इलाके में मीसा के फार्म हाउसों पर छापेमारी चल रही है। उनके सैनिक फार्म हाउस की कीमत 50 करोड़ मानी जाती है और यह 2.8 एकड़ में फैला हुआ है।
आयकर विभाग भी कर चुका है पूछताछ
मीसा के घर छापेमारी से ठीक एक दिन पहले पहले लालू प्रसाद के यादव के घर और दूसरे कई ठिकानों की तलाशी सीबीआई ने ली थी। इन सारे भ्रष्टाचार के आरोपों पर लालू प्रसाद यादव ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि 'उन्हें प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के कहने पर निशाना बनाया जा रहा है।'
शैलेश के सीए राजेश अग्रवाल पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार
ईडी इस मामले में फर्जी कंपनी के मालिक जैन बंधुओं और शैलेश के सीए राजेश अग्रवाल को गिरफ्तार कर चुका है। उन्हीं के खुलासे से मीसा के बारे मे पता चला था। आरोप है कि मीसा और उनके पति शैलेश की कंपनी मिशेल में चार फर्जी कंपनियो के जरिए पैसा आया था। इसी पैसे से दिल्ली में फार्म हाऊस खरीदा गया था।
मीसा भारती और उनके पति शैलेश कुमार से आयकर विभाग पहले भी पूछताछ कर चुका है। इससे पहले 16 मई को इनकम टैक्स ने लालू प्रसाद यादव के 22 ठिकानों पर छापेमारी की थी. यह छापे बेनामी संपत्ति के मामले में मारे गए। इनकम टैक्स विभाग ने दिल्ली, गुड़गांव के इलाकों में छापेमारी की थी, इस दौरान लगभग 1000 करोड़ की संपत्ति पर छापेमारी की गई।
शुक्रवार को सीबीआई ने लालू यादव को घेरते हुए आरोप लगाए कि उन्होंने रेलमंत्री रहते हुए बड़ी वित्तीय गड़बड़ियां कीं. इस मामले में आरजेडी सुप्रीमो के अलावा उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बिहार के उप मुख्यमंत्री और उनके बेटे तेजस्वी यादव के अलावा चार अन्य लोगों का नाम आया है. सीबीआई ने गुरुवार को इस मामले में भ्रष्टाचार का नया केस दर्ज करते हुए पटना में सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी देवी के आवास सहित पटना, रांची, गुरुग्राम और भुवनेश्वर में 12 जगहों पर छापेमारी की।