फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयकर विभाग के सामने फिर नहीं पेश हुई मीसा भारती

Mon, 12 Jun 2017 04:28 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
मीसा भारती - फोटो : getty images
विज्ञापन
आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती और दामाद शैलेश कुमार को आज आयकर विभाग के सामने पेश होना था, लेकिन वह आज भी पेश नहीं हुई। आयकर विभाग उनसे बेनामी संपत्ती के मामले में पुछताछ के लिए बुलाया था। यह दूसरी बार है जब मीसा भारती ने आयर विभाग के नोटिस के बाद भी पेश नहीं हुई हैं। इससे पहले आयकर विभाग ने मीसा भारती और उनके पति को 6 जून को पेश होने के लिए कहा था। मीसा के पेश ना होने पर आयकर विभाग ने उन पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया था। 
विज्ञापन


बता दें कि आयकर विभाग ने मीसा भारती और पति शैलेश कुमार को समन भेजा था। इससे पहले मई में मीसा भारती के सीए राजेश अग्रवाल को ईडी ने गिरफ्तार किया था। कई हजार करोड़ के घोटाले के मामले में यह गिरफ्तारी हुई थी।

बता दें कि लालू यादव की बेटी मीसा और दामाद शैलेश कुमार पर महंगी संपत्तियों को सस्ती कीमत में खरीदने का आरोप है। यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती और उनके पति शैलेश कुमार ने दिल्ली में इंदिरा गांधी एयरपोर्ट के पास एक फॉर्महाउस मजह 1.41 करोड़ रुपए में खरीदी, जबकि इसकी कीमत करीब 100 करोड़ की बताई जा रही है। इतना ही नहीं इस दंपति ने सैनिक फार्म्स में भी एक फॉर्महाउस खरीदा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें