हजयात्रा 2016 के लिए भारत से हजयात्रियों की सऊदी अरब के लिए रवानगी शुरू हो गई।
अल्पसंख्यक कल्याण कार्य राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मुख्तार अब्बास नकवी ने हज यात्रियों के पहले जत्थे को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से झंडी दिखाकर बृहस्पतिवार तड़के करीब 2:30 बजे रवाना किया।
दरअसल, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ और उत्तराखंड से आए हजयात्री दिल्ली हवाई अड्डे से ही सऊदी अरब जाएंगे।
इन राज्यों से करीब 12500 हजयात्रियों को जाना है। दिल्ली से 1341, उत्तर प्रदेश 8690, हरियाणा से 1045, हिमाचल प्रदेश से 91, चंडीगढ़ से 73 और उत्तराखंड से 864 हजयात्रियों को जाना है।
इस साल हज के लिए एक लाख बीस (1,00,020) हज यात्रियों को हज समिति के माध्यम से जेद्दा भेजा जाएगा। इसके अलावा 36000 हज यात्री निजी टूर ऑपरेटरों के माध्यम से जाएंगे।