फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ट्वीट और बच गईं 26 लड़कियों की जान, दो पुरुषों पर मानव तस्करी का शक

Sat, 07 Jul 2018 07:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : डेमो
विज्ञापन

जीआरपी और आरपीएफ ने एक ट्रेन से 26 लड़कियों का रेस्क्यू किया। मुजफ्फरपुर-बांद्रा अवध एक्सप्रेस में इन लड़कियों के साथ 55 और 22 साल के दो पुरुष थे। क्या लड़कियों की तस्करी की जा रही थी या नहीं फिलहाल पुलिस इस पर गहन जांच कर रही है।

विज्ञापन


एक ट्वीट से हुआ भांडाफोड़

अवध एक्सप्रेस में लड़कियों को तस्करी कर ले जाने की सूचना एक यात्री ने बृहस्पतिवार को ट्वीट कर रेल अफसरों को दी थी। 

ट्विटर पर जानकारी मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने गोरखपुर रेलवे स्टेशन पहुंचते ही ट्रेन की बोगी में चढ़ कर मासूमों को उतार लिया। उनके साथ मौजूद शेख अशरफ और सफदर को हिरासत में ले लिया। 

घरवाले बोले पढ़ने भेजा था

सूचना मिलते ही शुक्रवार को इन लड़कियों के घरवाले पहुंचे। 26 लड़कियों में से 20 के घरवाले शुक्रवार को जीआरपी थाना पहुंचे। उन्होंने लड़कियों को आगरा के एक मदरसा में पढ़ने के लिए भेजे जाने की बात कही। जीआरपी ने उनके बयान दर्ज कर लिए हैं। 
विज्ञापन


अब कानूनी प्रक्रिया के बाद लड़कियों को छोड़ा जाएगा। इंस्पेक्टर जीआरपी आनंद सिंह ने बताया कि एहतियात के तौर पर लड़कियों के गांव और आगरा के मदरसे में पड़ताल के लिए टीमें भेजी गई है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें