फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: अमरेली में सात साल की बच्ची को तेंदुए ने मार डाला; घुसपैठ की कोशिश कर रहा पाकिस्तानी नागरिक पकड़ा गया

Mon, 13 Jan 2025 12:07 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

राजुला विधायक हीरा सोलंकी ने बताया कि उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से तेंदुए को तुरंत पिंजरे में लेने के लिए कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन
तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के अमरेली जिले में एक तेंदुए ने सात साल की बच्ची को मार डाला। तेंदुए को पकड़ने के लिए अधिकारियों को जाल बिछाना पड़ा। चित्रासर गांव में रविवार की शाम में बच्ची कपास के खेत में अपने माता पिता की मदद कर रही थी, तभी तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। लड़की के गले में गहरी चोट लगी। उसे इलाज के लिए जाफराबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए आठ टीम का गठन किया। 

विज्ञापन


राजुला विधायक हीरा सोलंकी ने बताया कि उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से तेंदुए को तुरंत पिंजरे में लेने के लिए कार्रवाई करने को कहा है। उन्होंने कहा, मैंने यह भी मांग की है कि सरकार सक्रिय कार्रवाई कर। तेंदुए को पिंजरे में बंद करेऔर उन्हें वन क्षेत्रों में स्थानांतरित कर दे, ताकि  मानव-पशु संघर्ष से बचा जा सके। तेंदुए के हमले बढ़ने से गांव वाले डरे हुए हैं। वे कपास के खेतों में भी जाने से पहले दो बार सोचते हैं। 

विज्ञापन

सीमा सुरक्षा बल - फोटो : ANI
इस बीच सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने गुजरात के कच्छ जिले में जमीनी सीमा के जरिए भारत में घुसने की कोशिश कर रहे एक पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा है।  बीएसएफ ने एक विज्ञप्ति में बताया कि पड़ोसी देश का यह व्यक्ति रविवार को हरामी नाला के उत्तर में एक इलाके से सीमा पार करने की कोशिश कर रहा था।

बताया गया कि 12 जनवरी को सतर्क बीएसएफ जवानों ने एक पाकिस्तानी नागरिक को अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करते हुए कच्छ में हरामी नाला के उत्तर में इलाके से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करते देखा। बीएसएफ जवानों ने तुरंत उस व्यक्ति को चुनौती दी और उसे पकड़ लिया। घुसपैठिए की पहचान पाकिस्तान के सिंध प्रांत के सुजावल जिले के कारो घूंघरो गांव के निवासी बाबू अली के रूप में हुई है। हरामी नाला भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक प्राकृतिक जल चैनल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें