फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा : नाबालिग छात्रा ने दिया छात्रावास में बच्ची को जन्म दिया

Sun, 13 Jan 2019 08:56 PM IST
आसिम खान भाषा, फूलवाणी
विज्ञापन
विज्ञापन

ओडिशा में कंधमाल जिले के सरकारी आदिवासी आवासीय स्कूल में एक नाबालिग छात्रा ने अपने छात्रावास में एक बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद प्रशासन ने छह कर्मचारियों के खिलाफ रविवार को कार्रवाई की।

विज्ञापन


कंधमाल जिला कल्याण अधिकारी (डीब्ल्यूओ) चारूलता मलिक ने कहा कि आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली 14 वर्षीय छात्रा ने शनिवार को स्कूल के छात्रावास में बच्ची को जन्म दिया। ओडिशा के जनजातीय एवं ग्रामीण विकास विभाग की ओर से संचालित सेवा आश्रम हाई स्कूल कंधमाल के दरिंगबाड़ी में स्थित है।

छात्रा और बच्ची को एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर है। अधिकारियों ने बताया कि दो मैट्रन, दो बावर्ची एवं अटेंडेंट, एक महिला पर्यवेक्षक और एक सहायक नर्स के खिलाफ ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें