गुजरात के जूनागढ़ जिले में गिर के जंगल के पास एक बाइक पर शेर का पीछा करने के आरोप में एक नाबालिग सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
जूनागढ़ के मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) दुष्यंत वसावाड़ा ने कहा कि दोनों आरोपियों पर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया। उन्होंने कहा, वन विभाग को हाल ही में शेर का पीछा करते हुए दो बाइकर्स का वीडियो मिला है।
वसावाड़ा ने कहा, जांच करने पर हमने पाया कि वीडियो को गिर ईस्ट डिवीजन में शूट किया गया था। हमने वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्जकर दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया है।