फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार का फैसला, अब श्रीनगर आने-जाने के लिए अर्धसैनिक बलों के जवानों को मिलेगी हवाई सेवा

Thu, 21 Feb 2019 02:07 PM IST
sapna singla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सीआरपीएफ के जवान
विज्ञापन

पुलवामा आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने जवानों की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए गुरुवार को बड़ा एलान किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गृह मंत्रालय ने जानकारी दी है कि अब जवानों को हवाई जहाज से आने-जाने की सुविधा मिलेगी। गृह मंत्रालय ने केंद्रीय सशस्त्र अर्धसैनिक बलों के सभी जवानों की दिल्ली-श्रीनगर, श्रीनगर-दिल्ली, जम्मू-श्रीनगर और श्रीनगर-जम्मू क्षेत्रों में हवाई यात्रा की मंजूरी दी है। 

विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार के इस एलान के बाद 7 लाख 80 हजार जवानों को इसका फायदा मिलेगा। इसमें कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल और एएसआई को भी शामिल किया गया है। बता दें पहले इन्हें इस सुविधा से बाहर रखा गया था। अब जवानों को श्रीनगर से छुट्टी पर जाने और छुट्टी से लौटने पर भी हवाई यात्रा की सुविधा मिल सकेगी। 

गौरतलब है कि पुलवामा में 14 फरवरी को सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकवादी हमला हुआ था जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे। हमले के तुरंत बाद मोदी सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा एक्शन लेते हुए पाक से मोस्ट फेवर्ड नेशन (एमएनएफ) का दर्जा वापस लेने का एलान किया, जो पाकिस्तान को 1996 में मिला था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें