फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत परमाणु शस्त्र का पहले इस्तेमाल नहीं करेगा, केंद्र ने कहा इस नीति में कोई बदलाव नहीं हुआ

Wed, 04 Mar 2020 06:02 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Loksabha - फोटो : a
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने संसद में एक लिखित प्रश्न के जवाब में कहा है कि देश की परमाणु नीति में कोई बदलाव नहीं हुआ है। भारत विश्वसनीय न्यूनतम प्रतिरोधक (डिटरेंस) और परमाणु शस्त्रों का पहले इस्तेमाल नहीं करनी की नीति के लिए पहले की तरह ही प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि भारत के परमाणु सिद्धांत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दरअसल, लोकसभा में भारत के परमाणु सिद्धांत को लेकर एक लिखित सवाल के जवाब में केंद्र सरकार की ओर से स्थिति स्पष्ट की गई।

विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन ने लोकसभा में मीनाक्षी लेखी और राजमोहन उन्नीथन के प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि भारत विश्वसनीय न्यूनतम प्रतिरोधक (डिटरेंस) और परमाणु शस्त्रों का पहले इस्तेमाल नहीं करनी की नीति के लिए प्रतिबद्ध है। क्या सरकार की भारत की परमाणु नीति में बदलाव की कोई योजना है, इस प्रश्न के उत्तर में मंत्री ने कहा कि भारत के परमाणु सिद्धांत में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें