केंद्र सरकार विदेश में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए वंदे भारत मिशन की शुरुआत सात मई से करने जा रही है। इसके मद्देनजर राज्यों के साथ समन्वय के लिए विदेश मंत्रालय ने अधिकारियों को नियुक्त कर दिया है। जो केंद्र और संबंधित राज्यों के नोडल अधिकारियों के साथ समन्वय करेंगे।
विदेश मंत्रालय ने राज्य स्तर के समन्वयक नियुक्त किए हैं। मनीष- झारखंड, नगमा मलिक- कर्नाटक, विक्रम दोरीस्वामी- केरल, सुरेश रेड्डी- महाराष्ट्र, राहुल श्रीवास्तव- ओडिशा, वीरेंदर पॉल- पंजाब, मनोज भारती- राजस्थान और गोवा।
आंध्र प्रदेश के लिए हरीश पार्वत्नेनी, आलोक रंजन झा- बिहार, नीना मल्होत्रा- दिल्ली और हरियाणा, दिनेश पटनायक- गुजरात, योगेश्वर सांगवान- जम्मू-कश्मीर और लद्दाख। सी राजशेखर- तमिलनाडु, बी बाला भास्कर- तेलंगाना, अखिलेश मिश्रा- यूपी और एमपी, अरुण चटर्जी - पश्चिम बंगाल, रॉबर्ट शेटकिंटोंग- देश के अन्य हिस्सों में।
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ट्वीट करते हुए कहा कि वंदे मातरम मिशन की तैयारी शुरू हो चुकी है। विदेश में फंसे भारतीयों की 7 मई से वापसी के लिए योजना बनाई जा रही है। हम उनसे ये अपील करते हैं कि वे अपने दूतावासों के साथ नियमित तौर पर संपर्क में रहें।