फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागले होंगे विदेश मंत्रालय के नये प्रवक्ता

Mon, 27 Feb 2017 06:56 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
Vikas-Gopal
विज्ञापन
भारतीय विदेश मंत्रालय ने गोपाल बांगले को नया प्रवक्ता नियुक्त किया है। वर्ष 1992 के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी बागले बतौर संयुक्त सचिव कार्यरत विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता होंगे। उनके नाम की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है।
विज्ञापन


बागले हाल ही में कनाडा के उच्चायुक्त बना कर भेजे गए विकास स्वरूप की जगह लेंगे।

अपने 25 साल के कार्यकाल के दौरान बागले रूस, ब्रिटेन, नेपाल आदि देशों में अपनी सेवा दे चुके हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र बागले को हिंदी, उर्दू, अंग्रेजी के अलावा रशियन भाषा की भी गहरी जानकारी है। गोपाल वर्ष 2008 से ही पाकिस्तान, अफगानिस्तान और ईरान के मामलों को देखते रहे हैं।
विज्ञापन

Gopal Baglay is the new Spokesperson of Ministry of External Affairs. pic.twitter.com/vviRf89FZ4— ANI (@ANI_news) February 27, 2017
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें