फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षा मंत्रालय ने दो हजार करोड़ के हथियार और सैन्य साजो-सामान की खरीद को दी मंजूरी

Fri, 13 Sep 2019 07:53 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राजनाथ सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

रक्षा मंत्रालय ने दो हजार करोड़ रुपये के हथियार और सैन्य साजो- सामान की खरीद को शुक्रवार को मंजूरी दे दी। खरीद को लेकर मंत्रालय के सर्वोच्च निर्णय निकाय ‘रक्षा खरीद परिषद्’ (डीएसी) ने प्रस्तावों को मंजूरी दी। रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में डीएसी ने करीब दो हजार करोड़ रुपये की खरीद को मंजूरी दी।

विज्ञापन


डीएसी ने टी72 और टी90 टैंकों के लिए गोला-बारूद के स्वदेश में ही भारतीय उद्योगों द्वारा विकास और उत्पादन को मंजूरी प्रदान की। अधिकारी ने कहा, डीएसी ने डीआरडीओ द्वारा विकसित और उद्योग निर्मित मिकैनिकल माइन लेयर की खरीद को भी मंजूरी दी ताकि भारतीय सेना की स्वचालित सुरंग बिछाने की क्षमता में बढ़ोतरी हो।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें