फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Defence: तटरक्षक बल के लिए से दो डॉर्नियर विमान खरीदेगा रक्षा मंत्रालय, HAL के साथ अनुबंध पर किए हस्ताक्षर

Fri, 07 Jul 2023 06:23 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Defence: भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) की समुद्री क्षेत्रों पर हवाई निगरानी क्षमता को बढ़ाने के उद्देश्य से हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) से दो डॉर्नियर विमान खरीदे जाएंगे। इसके लिए रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को एचएल के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं।
विज्ञापन
रक्षा मंत्रालय और एचएएल के अधिकारी। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) की समुद्री क्षेत्रों पर हवाई निगरानी क्षमता को बढ़ाने के उद्देश्य से हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) से दो डॉर्नियर विमान खरीदे जाएंगे। इसके लिए रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को एचएल के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। इन्हें इंजीनियरिंग सहायता पैकेज के साथ भारतीय श्रेणी के तहत कुल 458.87 करोड़ की लागत पर खरीदा जाएगा। मंत्रालय ने आज एक बयान में यह जानकारी दी।

विज्ञापन

रक्षा मंत्रालय ने बताया कि डॉर्नियर विमानों को आईसीजी के जिम्मेदारी के समुद्री क्षेत्रों पर हवाई निगरानी करने के लिए सेवा में शामिल किया जाएगा। विमान में ग्लास कॉकपिट, मैरीटाइम पेट्रोल रडार, इलेक्ट्रो ऑप्टिक इंफ्रा रेड डिवाइस, मिशन मैनेजमेंट सिस्टम (एमएमएस) आदि जैसे कई उन्नत उपकरण लगाए जाएंगे। मंत्रालय ने कहा कि इन विमानों के शामिल होने से समुद्री क्षेत्रों की हवाई निगरानी क्षमता और बढ़ेगी।
विज्ञापन

मंत्रालय ने कहा, ''डोर्नियर विमानों का निर्माण एचएएल (ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट डिवीजन), कानपुर में स्वदेशी रूप से किया जा रहा है और यह सरकार की 'मेक इन इंडिया' पहल के अनुरूप रक्षा में आत्मानिर्भरता हासिल करने में महत्वपूर्ण योगदान देगा।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें