फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैन्य सम्मेलन: आर्मी कमांडर कॉन्फ्रेंस में उठेगा रूस-यूक्रेन युद्ध का मुद्दा, 12 से 22 अप्रैल तक दिल्ली में होगा कार्यक्रम

Sun, 17 Apr 2022 03:04 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रक्षा मंत्रालय ने बताया कि, इस बार की कॉन्फ्रेंस में रूस-यूक्रेन युद्ध से भारत पर पड़ने वाले प्रभाव पर भी चर्चा की जाएगी। 
विज्ञापन
थल सेना अध्यक्ष जनरल एमएम नरवणे - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षा मंत्रालय की ओर से इस बार आर्मी कमांडर कॉन्फ्रेंस का आयोजन 18 से 22 अप्रैल तक दिल्ली में किया जाएगा। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यह अप्रैल व अक्तूबर में आयोजित होने वाला द्विवार्षिक शीर्ष स्तरीय सैन्य सम्मेलन है, जहां वैचारिक स्तर पर विचार-विमर्श के लिए एक संस्थागत मंच उपलब्ध होता है, जो भारतीय सेना के लिए महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लेने में मदद करता है। 

 

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, कमांडर कॉन्फ्रेंस के दौरान भारतीय सेना का वरिष्ठ नेतृत्व सीमाओं के साथ परिचालन स्थिति की समीक्षा करेगा और खतरों का आकलन करेगा। इस दौरान सैन्य क्षमता, परिचालन तैयारियों की भी समीक्षा की जाएगी। कार्यक्रम में सीमावर्ती क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के विकास से संबंधित पहलुओं पर चर्चा, वोकल फॉर लोकल से सैन्य आधुनिकीकरण व नई तकनीकों को शामिल करने पर भी चर्चा होगी। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि, इस बार की कॉन्फ्रेंस में रूस-यूक्रेन युद्ध से भारत पर पड़ने वाले प्रभाव पर भी चर्चा की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें