फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2020-21 के लिए धान खरीद के तहत सभी राज्यों में खरीदारी शुरू हो गई है- मंत्रालय

Sun, 04 Oct 2020 07:21 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री रामविलास पासवान (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

कृषि कानून बनने के बाद से कई राज्यों के किसान एमएसपी समेत अन्य मुद्दों को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी बीच रविवार को उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने बताया कि 2020-21 के लिए धान खरीद के तहत सभी राज्यों में खरीदारी शुरू हो गई है। तीन अक्तूबर को, केएमएस 2020-21 में धान की संचयी खरीद 5,73,339 मीट्रिक टन है। इससे 41,084 किसान लाभान्वित हुए हैं और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर अब तक लगभाग 1,082.464 करोड़ रुपये की खरीद की गई है।

विज्ञापन


मंत्रालय ने आगे बताया कि 'खरीफ विपणन सीजन 2020-21 के दौरान बीज कपास (कापस) की खरीद एक अक्तूबर से शुरू हुई है। तीन अक्टूबर को, कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने एमएसपी के तहत 147 गांठों की संचयी मात्रा 40.80 लाख रुपये में खरीदी।'
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें