फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: दलहन के आयातकों को स्टॉक सीमा से मिली छूट, मिल मालिकों और थोक विक्रेताओं के लिए भी नियमों में ढील

Tue, 20 Jul 2021 07:54 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली

सार

  • अब, स्टॉक की सीमा केवल तुअर, उड़द, चना और मसूर पर 31 अक्तूबर तक की अवधि के लिए लागू होगी
  • थोक विक्रेताओं के लिए, स्टॉक की सीमा 500 टन होगी, बशर्ते कि यह एक किस्म के 200 टन से अधिक न हो
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय खाद्य नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने देश में प्रमुख दालों की कीमतों में नरमी के मद्देनजर सोमवार को दलहन के आयातकों को स्टॉक सीमा से छूट दे दी है। इसके साथ ही मिल मालिकों और थोक विक्रेताओं के लिए भी नियमों में ढील दी गई है। अब, स्टॉक की सीमा केवल तुअर, उड़द, चना और मसूर पर 31 अक्तूबर तक की अवधि के लिए लागू होगी। हालांकि, ये संस्थाएं उपभोक्ता मामलों के विभाग के वेब पोर्टल पर अपने स्टॉक की घोषणा करना जारी रखेंगी। इस संबंध में एक संशोधित आदेश अधिसूचित किया गया है।

विज्ञापन


थोक विक्रेताओं के लिए, स्टॉक की सीमा 500 टन होगी, बशर्ते कि यह एक किस्म के 200 टन से अधिक न हो। मिल मालिकों के लिए, सीमा छह महीने का उत्पादन या वार्षिक स्थापित क्षमता का 50 प्रतिशत, जो भी अधिक हो। खुदरा विक्रेताओं के लिए स्टॉक की सीमा पूर्ववत 5 टन ही है। बयान में कहा गया है कि यदि निर्धारित सीमा से अधिक स्टॉक पाया जाता है तो उसे 30 दिनों के भीतर निर्धारित सीमा के भीतर लाना होगा।

बता दें, सरकार की ओर से दाल भंडारण पर जारी नए आदेश के बाद विभिन्न दाल एसोसिएशन सरकार के निर्णय को वापस लेने की मांग कर रहे थे। बीते 2 जून को सरकार ने सभी दालों के लिए स्टॉक सीमित कर दिया था। इसके पीछे तर्क यह था कि इससे जहां दालों की कीमतें कम होंगी, वहीं, जमाखोरी पर भी अंकुश लग सकेगा। बयान में कहा गया है कि सरकार की ओर से लगातार दाल की कीमतों को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें