फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़ान 4.0 के पहले चरण के तहत 78 नए मार्गों की हुई पहचान, नागर विमानन मंत्रालय से मिली मंजूरी

Mon, 21 Sep 2020 06:15 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
78 नए रूटों पर उड़ान सेवा शुरू करने की अनुमति - फोटो : PTI
विज्ञापन

कोरोना संकट के बीच नागर विमानन मंत्रालय ने 78 नए रूटों पर उड़ान सेवा शुरू करने की अनुमति दी है। यह उड़ान 4.0 यानी उड़ान योजना का चौथा चरण है। नागर विमानन मंत्रालय ने बताया कि 'उड़ान 4.0 के पहले चरण के तहत 78 नए मार्गों की पहचान और अनुमोदन किया गया है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, कार्यान्वयन एजेंसी, इन मार्गों को चयनित एयरलाइन ऑपरेटरों को देने की प्रक्रिया में हैं।

विज्ञापन

 


बता दें कि उड़ान के पहले तीन चरणों में आवंटित 688 मार्गों में से 274 पर विमान सेवा शुरू हो चुकी है। पहले चरण के 56, दूसरे चरण के 118 और तीसरे चरण के 100 मार्गों पर उड़ानें शुरू की गई हैं। मोदी सरकार ने छोटे और मंझोले शहरों को हवाई नेटवर्क से जोड़ने के लिए 'उड़े देश का आम नागरिक' (UDAN) नाम से क्षेत्रीय संपर्क योजना की शुरुआत की है। इसके तहत आवंटित रूटों पर फ्लाइट की 50 फीसदी सीटों का किराया, अधिकतम दूरी के अनुसार, सरकार तय करती है। इससे एयरलाइंस को होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए उसे प्रति सीट क्षतिपूर्ति राशि दी जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें