अमित शाह और सत्यपाल मलिक (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर के सरपंचों और पंचों को दो लाख बीमा और पुलिस सुरक्षा मुहैया कराने का भरोसा दिया है। मंगलवार को राज्य के सरपंचों व पंचों के प्रतिनिधिमंडल ने गृहमंत्री से मुलाकात की। शाह ने हरेक पंचायत से पांच लोगों को नौकरी देने का वादा करते हुए कहा कि राज्य में पंचायत व्यवस्था मजबूत करने में धन और सुविधाओं की कमी नहीं की जाएगी।
नॉर्थ ब्लाक स्थित गृहमंत्रालय भवन में करीब 40 मिनट हुई बैठक में शाह ने अगले 20 से 25 दिन में घाटी में मोबाइल सेवा समेत सभी सुविधाएं बहाल करने का भी भरोसा दिया। शाह ने एक बार फिर कहा कि जम्मू-कश्मीर में हालात पूरी तरह सामान्य होते ही उसके राज्य का दर्जा वापस कर दिया जाएगा।