फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुच्छेद 370 हटाने के निर्णय की पहली वर्षगांठ, जयशंकर बोले- जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बदलाव का दौर जारी है

Wed, 05 Aug 2020 02:40 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
विदेश मंत्री एस जयशंकर - फोटो : Twitter
विज्ञापन

आज देश के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। बुधवार को अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी, वहीं एक साल पहले पांच अगस्त को ही जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया गया था। साथ ही जम्मू-कश्मीर राज्य को दो भागों में बांटकर जम्मू-कश्मीर और लद्दाख केंद्रशासित प्रदेश बनाया गया था। 

विज्ञापन


केंद्र द्वारा जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को समाप्त करने के निर्णय की पहली वर्षगांठ के मौके पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बदलाव का दौर जारी है। जयशंकर ने ट्वीट करके क्षेत्र में हो रहे बदलाव को रेखांकित किया। उन्होंने इस बदलाव के तहत प्रगतिशील कानून लागू किए जाने, सामाजिक न्याय सुनिश्चित किए जाने, कमजोर वर्ग के लोगों का सशक्तिकरण एवं समर्थन तथा विकास परियोजनाओं को आगे बढ़ाये जाने का जिक्र किया ।

विदेश मंत्री ने शिक्षा और रोजगार के अवसरों को बढ़ाने तथा महिला अधिकारों को सुनिश्चित करने सहित अन्य कदमों के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि ‘‘जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बदलाव का दौर जारी है।’’
विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले वर्ष पांच अगस्त को केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को समाप्त करने और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने का निर्णय लिया था । इसके बाद से पाकिस्तान इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उठाने का विफल प्रयास कर रहा है। केंद्र सरकार ने पिछले एक वर्ष में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख् में अनेक विकास परियोजनाएं और कल्याण योजनाओं को आगे बढ़ाया है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें