मी टू कैंपेन में केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर का भी नाम सामने आया है। विदेश राज्य मंत्री पर पहले तो दो महिला पत्रकारों ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। लेकिन अब तीसरी महिला भी सामने आई है। प्रेरणा सिंह बिंद्रा नाम की महिला का कहना है कि उनके साथ हुई घटना 17 साल पुरानी है। अकबर उनसे अश्लील टिप्पणियां किया करते थे और उनका जीना मुश्किल कर दिया था। वह इतने सालों तक इसलिए चुप रहीं क्योंकि उनके पास सबूत नहीं थे।
बता दें कि अकबर कई अखबार और पत्रिकाओं में संपादक रह चुके हैं। साल 2017 में भी एक महिला पत्रकार ने बताया था कि उसके बॉस ने उसे होटल के कमरे में जॉब इंटरव्यू के लिए बुलाया था। प्रिया रमानी नाम की एक महिला ने ट्वीट किया है कि एमजे अकबर ने होटल रूम में इंटरव्यू के दौरान कई महिला पत्रकारों के साथ आपत्तिजनक हरकतें की हैं।
I began this piece with my MJ Akbar story. Never named him because he didn’t “do” anything. Lots of women have worse stories about this predator—maybe they’ll share. #ulti https://t.co/5jVU5WHHo7
Mine was Oberoi Bombay. Only the best for this editor. https://t.co/PCW6zWPVkG