फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक: 'देश का पहला क्वांटम कंप्यूटर बंगलूरू में चालू है', मंत्री बोसराजू ने CM नायडू के दावे को किया खारिज

Sat, 26 Jul 2025 08:34 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

कर्नाटक के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री एन एस बोसेराजू ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के उस दावे पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। जिसमें उन्होंने दावा किया था कि नवंबर में अमरावती में भारत का पहला स्वदेशी रूप से निर्मित 8-क्विट क्वांटम कंप्यूटर तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
सीएम चंद्रबाबू नायडू - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के मंत्री एनएस बोसराजू ने इस साल नवंबर में अमरावती में भारत का स्वदेशी रूप से निर्मित पहला 8-क्यूबिट क्वांटम कंप्यूटर पेश करने के आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के दावे का खंडन किया। उन्होंने कहा कि देश का पहला क्वांटम कंप्यूटर बंगलूरू में पहले से ही चालू है।

विज्ञापन


कर्नाटक के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री बोसराजू ने एक बयान में कहा कि बंगलूरू में स्थित क्यूपीएआई द्वारा निर्मित क्वांटम कंप्यूटर अप्रैल 2025 से वाणिज्यिक सेवाएं दे रहा है। उन्होंने ‘एक्स’ पर 24 जुलाई के नायडू के पोस्ट का जवाब देते हुए यह बात कही। नायडू ने अपने पोस्ट में कहा था, हमारा राज्य इस नवंबर में अमरावती में क्यूपीएआई के सहयोग से भारत का पहला स्वदेश निर्मित 8-क्यूबिट क्वांटम कंप्यूटर तैनात करने के लिए तैयार है। 

विज्ञापन

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू द्वारा 24 जुलाई को एक्स पर किए गए एक पोस्ट कहा था, हमारा राज्य इस नवंबर में अमरावती में क्यूपीएआई के सहयोग से भारत का पहला स्वदेश निर्मित 8-क्यूबिट क्वांटम कंप्यूटर तैनात करने वाला है। नायडू ने आगे कहा, राष्ट्रीय क्वांटम मिशन द्वारा समर्थित इस पहल का उद्देश्य कृषि, जल प्रबंधन और स्वास्थ्य सेवा में बदलाव लाना है। 

सीएम नायडू के दावे का खंडन करते हुए बोसराजू ने कहा, रिकॉर्ड के लिए बता दें, भारत का पहला क्वांटम कंप्यूटर क्यूपीएआई द्वारा बंगलूरू में स्वदेशी रूप से निर्मित किया गया है। यह अप्रैल 2025 में व्यावसायिक रूप से चालू हो चुका है। उन्होंने कहा, INDUS नामक यह 25-क्यूबिट क्वांटम कंप्यूटर पहले से ही स्वास्थ्य सेवा, रक्षा, उन्नत अनुसंधान, वित्त और अन्य क्षेत्रों में वास्तविक दुनिया की सेवाएं प्रदान कर रहा है। 

उन्होंने आगे कहा कि कर्नाटक न केवल क्वांटम नवाचार में देश का नेतृत्व कर रहा है, बल्कि भारत के क्वांटम भविष्य के केंद्र के रूप में अपनी स्थिति को भी मजबूत कर रहा है। मंत्री ने कहा, अपनी प्रगति का जश्न मनाते हुए हमें तथ्यों और आंकड़ों पर विचार करने की संस्कृति भी विकसित करनी चाहिए। 
विज्ञापन


पहला क्वांटम रिसर्च पार्क भारतीय विज्ञान संस्था बंगलूरू में स्थापित किया गया
इसके बाद जारी एक अन्य बयान में बोसेराजू ने यह भी बताया कि भारत का पहला क्वांटम रिसर्च पार्क भारतीय विज्ञान संस्था बंगलूरू में स्थापित किया गया है। इसके द्वितीय चरण के विकास के लिए कर्नाटक कैबिनेट ने 48 करोड़ रुपये को मंजूरी दी है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में क्वांटम क्षेत्र के समग्र विकास के लिए कई पहल की जा रही हैं। बोसेराजू ने यह भी दावा किया कि देश का पहला क्वांटम समिट बंगलूरू में 31 जुलाई और 1 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। इस समिट के दौरान मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार द्वारा कर्नाटक को वैश्विक क्वांटम हब बनाने के लिए एक रोडमैप जारी किया जाएगा।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें