फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह मंत्री बोले- जनता के बिना कोई फैसला नहीं होता, देश की अर्थव्यवस्था 5वें स्थान पर आना पीएम मोदी की देन

Mon, 26 Sep 2022 10:32 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

अटल बिहारी वाजपेयी ने एक बार फिर से देश की अर्थव्यवस्था को 11वें स्थान पर पहुंचाया था।
 
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को अहमदाबाद के बावला में किसान सम्मेलन के दौरान कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत दुनिया की 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था। कांग्रेस ने इसे 12वें स्थान पर ला दिया। अटल बिहारी वाजपेयी ने एक बार फिर से देश की अर्थव्यवस्था को 11वें स्थान पर पहुंचाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की अर्थव्यवस्था को 5वें स्थान पर ले आए हैं। अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी भारत को ऐसी स्थिति में ले आए हैं जहां देशवासियों की सुने बिना कोई महत्वपूर्ण फैसला नहीं हो सकता। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मंगलवार तक अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। 

गृह मंत्रालय के मुताबिक साइंस सिटी के पास भाइज ओवरब्रिज और मिलन केंद्र समाज वाडी का शाह ने उद्घाटन किया। उन्होंने विरोचननगर के पौराणिक मंदिर मेलडी माताजी के दर्शन कर पूजा की। इसके अलावा एक ईएसआईसी के अस्पताल का शिलान्यास किया। शाह के संसदीय क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होने पर किसान ऋण स्वीकार सम्मेलन का आयोजन कर रहे हैं।

भाजपा ने मुख्य चुनाव आयुक्त से कहा पीएम की रैलियों का खर्च पार्टी के व्यय में जोड़ा जाए

विज्ञापन

गुजरात में इस साल दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले भाजपा ने मांग की है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की  गुजरात में चुनावी रैलियों पर होने वाले खर्च को पार्टी के खर्च में जोड़ा जाए। वहीं दूसरी ओर, कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी)  से चुनाव प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी बनाने की मांग की है। मुख्य चुनाव आयुक्त दो दिवसीय राज्य दौरे पर हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें