फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिपुर: सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में उग्रवादी ढेर, प्रतिबंधित केसीपी संगठन के कई सदस्य गिरफ्तार

Fri, 20 Nov 2026 11:01 AM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल

सार

मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले में सुरक्षाबलों और उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ में एक उग्रवादी मारा गया। अधिकारियों के मुताबिक, वह प्रतिबंधित केसीपी के एक गुट से जुड़ा था। अभियान के दौरान संगठन के कई अन्य संदिग्ध उग्रवादियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले में शुक्रवार सुबह सुरक्षाबलों और उग्रवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक उग्रवादी मारा गया है। अधिकारियों के मुताबिक, सुरक्षाबलों की एक संयुक्त टीम पटसोई पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले युरेमबाम इलाके में तलाशी अभियान चला रही थी, इसी दौरान छिपे हुए उग्रवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक उग्रवादी ढेर हो गया।
विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में मारा गया उग्रवादी प्रतिबंधित संगठन कांगलेइपाक कम्युनिस्ट पार्टी (केसीपी) के एक गुट से जुड़ा था। वहीं, एक अन्य अधिकारी के अनुसार, इस अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर इस प्रतिबंधित संगठन के कई अन्य उग्रवादियों को भी गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

गौरतलब है कि मई 2023 में मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदायों के बीच जातीय हिंसा भड़कने के बाद से सुरक्षाबल राज्य के संवेदनशील इलाकों में शांति व्यवस्था बहाल करने के लिए लगातार तलाशी और धरपकड़ अभियान चला रहे हैं। रिपोर्टों के अनुसार, राज्य में जारी इस जातीय संघर्ष में अब तक कम से कम 306 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 49 लोग लापता हैं। हिंसा के चलते हजारों लोगों को अपना घर छोड़कर राहत शिविरों में शरण लेनी पड़ी है। इसके अतिरिक्त, इस साल फरवरी से राज्य के पहाड़ी जिलों में कुकी और नगा समुदायों के बीच हुई झड़पों में भी कम से कम 50 लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें