फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम के तिनसुकिया में उग्रवादी हमले में आगरा के लाल मुल्तान सिंह शहीद

Mon, 21 Nov 2016 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बाह (आगरा)
विज्ञापन
शहीद मुल्तान सिंह
विज्ञापन
असम के तिनसुखिया में शनिवार तड़के हुए उग्रवादी हमले में शहीद होने वाले सेना के तीन जवानों में आगरा के बाह के मुल्तान सिंह भी शामिल थे। उनकी शहादत की खबर लगते ही बाह क्षेत्र में शोक व्याप्त हो गया। सोमवार सुबह बिजौली गांव में शहीद को अंतिम विदाई दी जाएगी।
विज्ञापन


खेड़ा राठौर के गांव भगवानपुरा निवासी पूर्व सैनिक दिवंगत उम्मेद सिंह तोमर का परिवार अब बिजौली में रहता है। उनके दूसरे नंबर के पुत्र मुल्तान सिंह (42) असम के उग्रवाद प्रभावित तिनसुकिया में तैनात थे। 15 कुमायूं रेजीमेंट की उनकी यूनिट तिनसुकिया में ऑपरेशन पर थी। शनिवार सुबह लगभग साढे़ पांच बजे उग्रवादियों ने माइंस ब्लास्ट कर हमला बोल दिया। हमले में मुल्तान सिंह समेत तीन जवान शहीद हो गये। चार जवान घायल भी हुए हैं।

मुल्तान सिंह की शहादत की खबर मिलते ही पत्नी सुमन देवी बेसुध हो गईं। पुत्र विनय सिंह (10), पुत्री दीक्षा (12) की आंखों में आंसू नहीं रुक रहे हैं। परिजनों ने बताया कि मुल्तान सिंह 1994 में सेना में भर्ती हुए थे। अपने 23 साल के सेवाकाल में वह नागालैंड, जम्मू-कश्मीर और पंजाब में तैनात रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें