तमिलनाडु में महिला से छेड़छाड़ के आरोप में लिंचिंग का मामला सामने आया है। इस दौरान गुस्साई भीड़ ने प्रवासी मजदूर को पीट- पीटकर मार डाला है। पढ़ें पूरी खबर
तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में एक प्रवासी मजदूर को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला। मृतक व्यक्ति पर कथित तौर पर एक महिला के साथ दुर्व्यवहार करना का आरोप है। यह जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी।
पीने का पानी मांगने के बहाने किया दुर्व्यवहार
उन्होंने बताया कि पीड़ित की पहचान प्रोसेनजीत दास (35) के रूप में हुई है, जो असम के छह मजदूरों के साथ नौकरी की तलाश में तिरुवल्लूर आए थे और एक किराए के कमरे में रह रहे थे। शुरुआती जांच में पता चला कि दास, जो शराब के नशे में था,। उसने एक महिला के घर पर पीने का पानी मांगने के बहाने उससे दुर्व्यवहार किया। हालांकि, महिला को मजबूरन दरवाजा बंद करके अपने घर के अंदर जाना पड़ा।
जब आरोपी ने चाकू से खिड़कियां तोड़ना शुरू किया, तो महिला ने अपने रिश्तेदारों को बुलाया। रिश्तेदारों और कुछ स्थानीय लोगों का एक समूह मौके पर जमा हो गया। उन्होंने कथित तौर पर दास पर हमला किया, जिसकी बाद में चोटों के कारण मौत हो गई। मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।