फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिड-डे मील में ‘जहरीला’ दूध प्रकरण, कांशीराम कालोनी में एक और मौत

Sun, 08 May 2016 05:02 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, आगरा

सार

  • कांशीराम कालोनी में एक और मौत
  • एक दिन पूर्व अपने बेटे के यहां आयी मीरा देवी 
  • रात में खाना खाने के बाद हुईं उल्टी-दस्त की शिकार
विज्ञापन
mid day - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के आगरा जिले के अंतर्गत कांशीराम कालोनी में शनिवार को एक और महिला की मौत हो गई। बताया गया कि एक दिन पूर्व ही अपने बेटे के यहां आई मीरा देवी नामक महिला को उल्टी और दस्त हो रहे थे।
विज्ञापन


कांशीराम आवासीय कालोनी के ब्लॉक नंबर-56 निवासी नंदराम की मां मीरा देवी (70) शुक्रवार रात आईं थीं। यहां उन्होंने परिवार का हालचाल लिया और खाना खाकर सो गई। रात में ही उन्हें उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी। तबियत बिगड़ी तो घर में ही रखी दवा ले ली। लेकिन तबियत में कोई सुधार नहीं हुआ और सुबह सात बजे उनकी मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना पर एसडीएम राजेश कुमार पीड़ित परिवार के घर पहुंचे, परिवारीजनों को सांत्वना दी।
 
गौरतलब है कि डायट परिसर स्थित प्राथमिक विद्यालय में बंटे दूध को पीने के बाद कांशीराम कालोनी निवासी दो बच्चों और एक आंगनबाड़ी सहायिका की मौत हो गई थी। 127 (बच्चे और उनके परिवारीजन) से अधिक बीमार हो गए थे। पिछले तीन दिन में यह चौथी मौत है। स्थिति से निपटने के लिए प्रशासनिक अफसर दिन-रात निरीक्षण कर रहे हैं। कालोनी के साथ आसपास साफ-सफाई के प्रति जागरूकता के प्रयास किए जा रहे हैं। लोगों को उल्टी-दस्त होने पर ‘क्या करें-क्या न करें’ के बारे में बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


डीएम राजेश कुमार का कहना है कि स्थिति अब पूरी तरह से नियंत्रण में है। फिर भी सतर्कता बरती जा रही है। लोगों को उल्टी-दस्त होने पर तत्काल हास्पिटल पहुंचने की सलाह दी जा रही है। जागरूकता के लिए आशाओं को लगाया गया है। चिकित्सकीय टीम काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें