फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला ने किया पिता युगांधर का अंतिम संस्कार

Sun, 15 Sep 2019 07:25 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
विज्ञापन
बी. एन. युगांधर (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला ने रविवार को अपने पिता और पूर्व नौकरशाह बी. एन. युगांधर का अंतिम संस्कार किया। श्मशान घाट पर तेलंगाना के मुख्य सचिव एस. के. जोशी, विशेष मुख्य सचिव सोमेश कुमार और डीजीपी महेंदर रेड्डी सहित कई सेवारत और सेवानिवृत्त नौकरशाह मौजूद थे।

विज्ञापन


नडेला ने ई-मेल से बयान जारी कर संवेदना जताने वाले सभी शुभचिंतकों को धन्यवाद दिया। नडेला ने कहा, मेरे पिता के निधन पर संवेदना जताने वाले सभी शुभचिंतकों को मैं व्यक्तिगत रूप से धन्यवाद देता हूं। मेरे पिता ने उन सभी लोगों और संस्थानों का ठीक से ख्याल रखा, जिनके साथ उन्हें काम करने का मौका मिला।

उन्होंने कहा, और बदले में उन्हें जो प्यार और स्नेह मिला उसके लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगा। 1962 बैच के आईएएस अधिकारी युगांधर ने दिवंगत नरसिंह राव के कार्यकाल में प्रधानमंत्री कार्यालय में सेवा दी और मसूरी में लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी के निदेशक भी रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका 82 वर्ष की उम्र में 13 सितम्बर को निधन हो गया। युगांधर ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय में सचिव के तौर पर भी सेवा दी थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें