फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Twitter: निलंबित खातों की बहाली के लिए एक फरवरी से कर सकेंगे अपील, ट्विटर की नई नीति के तहत मिलेगा विकल्प

Sun, 29 Jan 2023 06:31 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ट्विटर के मुताबिक, खाते केवल गंभीर मामलों और नियमों के बार-बार उल्लंघन पर निलंबित किए जा सकेंगे। नए मानदंडों के आधार पर ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की दोबारा बहाली भी की जाएगी।
विज्ञापन
ट्विटर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर एक फरवरी से निलंबित खातों की बहाली के लिए अपील कर सकेंगे। ट्विटर की नई नीति के तहत सभी उपभोक्ताओं को यह विकल्प मिलेगा।
विज्ञापन


ट्विटर के मुताबिक, खाते केवल गंभीर मामलों और नियमों के बार-बार उल्लंघन पर निलंबित किए जा सकेंगे। नए मानदंडों के आधार पर ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की दोबारा बहाली भी की जाएगी। दरअसल, माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर में एलन मस्क का कार्यकाल शुरू होने के बाद कई बड़े बदलाव हुए हैं। इन्हीं में एक बदलाव उपभोक्ताओं को खाता निलंबन के खिलाफ अपील का विकल्प देना भी है। इन कारणों से निलंबित होंगे खाते नए मानदंडों के तहत गैर-कानूनी सामग्री, किसी को डराना या नुकसान पहुंचाना, प्रताड़ित करना और नियमों के बार-बार उल्लंघन पर ही खाते निलंबित किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें