फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब इन तीन शहरों में होगी जांच एजेंसी एनआईए की अतिरिक्त शाखाएं, गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी

Mon, 28 Sep 2020 08:14 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गृह मंत्रालय - फोटो : ANI
विज्ञापन

गृह मंत्रालय ने सोमवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए की तीन अतिरिक्त शाखाओं को इम्फाल, चेन्नई और रांची में स्थापित करने की मंजूरी दे दी है। एनआईए की अतिरिक्त शाखाओं की स्थापना से एजेंसी आतंकवाद के खिलाफ लड़ने में  पहले से अधिक सक्षम हो सकेगी।   राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की स्थापना 31 दिसम्बर 2008 को देश में मुंबई हमले के बाद उस समय की कांग्रेस सरकार के द्वारा की गई थी।

विज्ञापन


भारत में आतंकवाद का मुकाबला करने के उद्देश्य से इस एजेंसी की स्थापना हुई थी। यह केंद्रीय आतंकवाद विरोधी कानून प्रवर्तन एजेंसी के रूप में कार्य करती है। यह जांच एजेंसी राज्यों से विशेष अनुमति के बिना राज्यों में आतंक संबंधी अपराधों से निपटने के लिए सशक्त है।  

विज्ञापन

इसके संस्थापक महानिदेशक राधा विनोद राजू थे जिनका कार्यकाल 31 जनवरी 2010 को समाप्त हुआ। इन के पश्चात यह कार्यभार शरद चंद्र सिन्हा ने संभाला।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें