कश्मीर घाटी में लगातार बेकाबू होती स्थिति को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बलों को पत्थरबाजों के खिलाफ प्लास्टिक की गोलियों के इस्तेमाल की अनुमति दे दी है। एएनआई के ट्वीट के मुताबिक सोमवार को यह फैसला किया गया। सूत्रों के मुताबिक पत्थरबाजों को काबू में करने के लिए सरकार पैलेट गन का इस्तेमाल आखिर में करेगी। यह उनके पास अंतिम विकल्प होगा।
MHA has asked security forces to use plastic bullets against stone-pelters, says pellet-guns should be the last option: MHA Sources
— ANI (@ANI_news) April 17, 2017
सुरक्षा के मद्देनजर सरकार ने कश्मीर डिवीजन के सभी स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को 18 अप्रैल को बंद रखने का आदेश दिया है। साथ ही कश्मीर में मोबाइल इंटरनेट और ब्रॉडबैंड सेवाओं पर भी रोक लगा दी गई है।
Universities,Colleges & Higher Sec Schools of Kashmir division to remain closed on 18April as precautionary measure due to present condition
— ANI (@ANI_news) April 17, 2017
Jammu & Kashmir: Internet services in Kashmir suspended until further notice.
— ANI (@ANI_news) April 17, 2017