फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: अरविंद केजरीवाल को लेकर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान; भिवंडी में एक कंपनी में लगी भीषण आग

Sat, 28 Feb 2026 08:17 AM IST
Pavan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुंबई में शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों ने केजरीवाल और उनके मंत्रियों को आबकारी नीति मामले में गिरफ्तार किया था, अब उन्हें खुद जेल भेजा जाना चाहिए। उद्धव ठाकरे ने यह बात एक पार्टी कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को बधाई भी दी, जिन्हें हाल ही में दिल्ली की एक अदालत ने इस मामले में राहत दी है। ठाकरे ने कहा कि एक चुने हुए मुख्यमंत्री और मंत्रियों को जेल में डाल दिया गया, लेकिन बाद में अदालत ने उन्हें दोषमुक्त कर दिया। ऐसे में कार्रवाई करने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए।
विज्ञापन


वहीं शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने भी इस फैसले पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अदालत का निर्णय यह दिखाता है कि राजनीतिक विरोधियों को बदनाम करने के लिए संस्थाओं का इस्तेमाल किया जाता है। आदित्य ठाकरे ने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान अरविंद केजरीवाल को राजनीतिक कैदी बनाया गया, जिससे देश की छवि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रभावित हुई है।
विज्ञापन

 भिवंडी में आग का भीषण तांडव
महाराष्ट्र के भिवंडी में एक कंपनी में भीषण आग लग गई। कई दमकल गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। वहीं दमकल अधिकारी सचिन पवार ने बताया, 'चार-पांच दमकल गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। आग बुझाने के प्रयास जारी हैं... आग बेहद भीषण है।'


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें