फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: मुंबई में बारिश के दौरान स्कूल बस पर गिरा पीपल का पेड़, 11 साल के छात्र की मौत; चार बच्चे घायल

Wed, 01 Jul 2026 05:45 AM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मुंबई के चेंबूर में स्कूल बस पर पीपल का पेड़ गिरने से 11 वर्षीय छात्र की मौत हो गई, जबकि चार बच्चे घायल हो गए। बीएमसी ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। शुरुआती जांच में पेड़ की जड़ें कमजोर होने की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन
1 of 7
मुंबई के चेंबूर में हादसा - फोटो : PTI
मुंबई के चेंबूर इलाके में मंगलवार को एक दुखद हादसा हुआ। यहां स्कूल से घर लौट रहे बच्चों की बस पर अचानक एक पुराना पीपल का पेड़ गिर गया। इस हादसे में 11 साल के एक छात्र की जान चली गई, जबकि चार अन्य छात्र घायल हो गए। यह घटना दोपहर करीब 2:58 बजे रोड नंबर 11 पर एक इमारत के पास हुई। उस समय बस में 'यूनिवर्सल हाई स्कूल' के 13 छात्र सवार थे और वे अपने घर जा रहे थे। बता दें कि मुंबई में पिछले कई दिनों से भारी बारिश के चलते जलजमाव-जलभराव की स्थिति देखने को मिली है, इसी बीच यह घटना हुई।
विज्ञापन

2 of 7
मुंबई के चेंबूर में स्कूल बस पर गिरा पेड़ - फोटो : PTI
डॉक्टरों नें क्या कहा? 
हादसे की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड और अन्य राहत एजेंसियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। बस के ड्राइवर, कंडक्टर और वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने मिलकर बच्चों को बस से बाहर निकाला। दो बच्चे बस के अंदर बुरी तरह फंस गए थे, जिन्हें काफी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया। घायल बच्चों की उम्र 4 से 12 साल के बीच है। सभी घायलों को तुरंत पास के 'जेन अस्पताल' ले जाया गया। अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि 11 साल के विहान श्रीवास्तव को बहुत गंभीर चोटें आई थीं। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। अन्य चार घायल छात्रों की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।
 
विज्ञापन

3 of 7
मुंबई के चेंबूर में स्कूल बस पर गिरा पेड़ - फोटो : PTI
मेयर ने दिए जांच के आदेश
मुंबई की मेयर रितु तावड़े ने इस पूरी घटना की विस्तृत जांच करने को कहा है। उन्होंने घटनास्थल का दौरा किया और अधिकारियों से जानकारी ली। मेयर ने साफ शब्दों में कहा कि अगर इस मामले में किसी की भी लापरवाही सामने आती है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अस्पताल जाकर मृतक छात्र के परिवार से मुलाकात की और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। विहान के शव को पोस्टमार्टम के लिए नगर निगम के 'राजावाड़ी अस्पताल' भेजा गया है।

4 of 7
मुंबई के चेंबूर में स्कूल बस पर गिरा पेड़ - फोटो : PTI
घायल बच्चों का हाल
हादसे में घायल हुए चार बच्चों में से एक 10 साल की लड़की को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। एक चार साल की बच्ची और 12 साल के लड़के का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, एक 10 साल का लड़का आईसीयू में भर्ती है। डॉक्टरों का कहना है कि सभी चारों बच्चे अब सुरक्षित हैं। पुलिस ने इस मामले में एक्सीडेंटल डेथ (आकस्मिक मृत्यु) का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

5 of 7
मुंबई के चेंबूर में स्कूल बस पर गिरा पेड़ - फोटो : PTI
क्या है हादसे की वजह?
बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हाल ही में सड़क पर सीमेंट कंक्रीटिंग और नाली का काम हुआ था। आशंका है कि इस काम की वजह से पीपल के पेड़ की जड़ें कमजोर हो गई थीं। अधिकारी ने पेड़ का निरीक्षण करने के बाद कहा कि शुरुआती तौर पर जड़ों का कटना ही पेड़ गिरने का मुख्य कारण लग रहा है। हालांकि, मानसून की तैयारियों के तहत इस पेड़ की छंटाई पहले ही की जा चुकी थी। बीएमसी इस मामले की गहराई से जांच करने के लिए जल्द ही एक विशेषज्ञ समिति बनाएगी। यह समिति पता लगाएगी कि क्या स्थानीय लोगों ने पहले इस पेड़ को लेकर कोई शिकायत की थी।
विज्ञापन

एलिफेंटा द्वीप पर मिलीं दो दुर्लभ ताम्रपत्र कूटलिपियां
एएसआई को मुंबई के पास एलिफेंटा द्वीप के मोराबंदर उत्खनन स्थल पर एक बड़े भंडारण जार से दो दुर्लभ ताम्रपत्र कूटलिपियां मिली हैं। वर्ष 2025-26 के उत्खनन सत्र में मिलीं ये कूटलिपियां त्रैकुटक राजवंश और नवसारिका के चालुक्य वंश से संबंधित हैं। इस खोज से यह साबित होता है कि यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल एलिफेंटा केवल एक धार्मिक केंद्र ही नहीं, बल्कि अरब और हिंद महासागर के पार फैले व्यापार से जुड़ा एक बड़ा समुद्री केंद्र भी था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्धव के एमएलसी ने महायुति से उपसभापति के लिए किया नामांकन
महाराष्ट्र की राजनीति में फिर नया समीकरण सामने आया है। उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) में छह सांसदों की टूट के बाद उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना ने अब ऑपरेशन टाइगर का तीसरा चरण शुरू किया है।
पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव के बेटे आदित्य ठाकरे के करीबी एमएलसी सचिन अहीर मंगलवार को शिंदे की शिवसेना में शामिल होने के बाद विधान परिषद के उपसभापति पद के लिए सत्ताधारी महायुति की तरफ से नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और दोनों उपमुख्यमंत्री शिंदे और सुनेत्रा पवार भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें