फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समझौता: एमजी मोटर और बीपीसीएल ने की साझेदारी, अब भारत में और मजबूत होगा ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर

Mon, 25 Apr 2022 05:45 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एमजी मोटर इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक राजीव चाबा ने इसको लेकर कहा कि बीपीसीएल के साथ हमारी साझेदारी भारत में ईवी चार्जिंग बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगी। 
विज्ञापन
सुपरफास्ट ईवी चार्जिंग स्टेशन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाहन निर्माता एमजी मोटर इंडिया ने देश भर में ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के साथ साझेदारी की है। ये जानकारी एमजी मोटर ने सोमवार को अपने एक बयान में दी। उसने कहा कि बीपीसीएल के साथ हुई ये साझेदारी इंटरसिटी यात्रा के अवसरों का विस्तार करेगी, साथ ही ये लोगों को इलेक्ट्रानिक वाहन अपनाने के लिए भी गति देगी। बय़ान के मुताबिक, ये दोनों संस्थाएं राजमार्गों और शहरों के भीतर ईवी चार्जर स्थापित करेंगी। 

विज्ञापन


बीपीसीएल की ज्यादा ग्राहकों तक पहुंच और संचालन और ईवी के क्षेत्र में एमजी की प्रगति के साथ, दोनों इकाइयां रणनीतिक रूप से चार्जिंग साइटों की पहचान करने, उपभोक्ता अंतर्दृष्टि प्राप्त करने और चार्जिंग सिस्टम को प्रबंधित करने के लिए प्रौद्योगिकी बनाने के लिए विशेषज्ञता को जोड़ सकती हैं।

एमजी मोटर इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक राजीव चाबा ने इसको लेकर कहा कि बीपीसीएल के साथ हमारी साझेदारी भारत में ईवी चार्जिंग बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगी। ये इलेक्ट्रिक वाहनों में ग्राहकों के विश्वास को बढ़ाने के लिए उठाया गया एक और कदम है। उन्होंने कहा इस साझेदारी के बाद भारत में बीपीसीएल का विशाल नेटवर्क यह तय करेगा कि देश भर में मौजूदा और संभावित ग्राहकों की चार्जिंग समाधान तक सुविधाजनक पहुंच हो। इसके अलावा हमारा उद्देस्य उपभोक्ताओं को इसके पर्यावरणीय लाभों के बारे में शिक्षित करना है।
विज्ञापन


एमजी मोटर इंडिया ने हाल ही में एमजी चार्ज की घोषणा की थी। इस पहल के तहत कंपनी पूरे भारत में आवासीय इलाकों में 1,000 एसी फास्ट चार्जर लगाएगी। कनेक्टेड एसी चार्जिंग स्टेशन सोसाइटियों के निवासियों और आगंतुकों को उनकी ईवी चार्जिंग जरूरतों के लिए चौबीसों घंटे काम करेंगे।

वहीं, बीपीसीएल देश के प्रमुख राजमार्गों और प्रमुख शहरों और आर्थिक केंद्रों को जोड़ने वाले फास्ट चार्जिंग कॉरिडोर की स्थापना कर रहा है। इसके तहत अगले दो-तीन सालों में देश में 7,000 सुविधाजनक फास्ट चार्जिंग स्टेशनों का नेटवर्क स्थापित किए जाएंगे। इन फास्ट चार्जिंग स्टेशनों पर ग्राहकों को कई सुविधाएं मिलेंगी। इन स्टेशनों पर क्लीन वाशरूम, जलपान, माइक्रो एटीएम आदि होंगें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें