नोएडा-ग्रेनो मेट्रो कॉरिडोर के सभी स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष तैयारी की जा रही है। इसी कड़ी में यात्रियों को सड़क पार करने से लेकर स्टेशनों से अन्य संस्थानों को जोड़ने के लिए विशेष एफओबी बनाने का प्रावधान कर दिया गया है। यह अनुमति एनएमआरसी के एमडी की ओर से दी गई।
इस बाबत एक बैठक में इस तरह का फैसला लिया गया। दरअसल, नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो कॉरिडोर पर कुल 21 स्टेशन होंगे। अब नए प्रावधान के मुताबिक सभी स्टेशनों पर एफओबी बनाए जाएंगे। इसके लिए पहले से भी कुछ स्थान एफओबी बनाने के लिए चिह्नित किए गए थे।
लेकिन मेट्रो स्टेशनों के आसपास औद्योगिक, शैक्षणिक और व्यावसायिक संस्थानों की ओर से भी यह मांग की जा रही थी कि एफओबी होने चाहिए। लिहाजा वहां भी एफओबी बनाए जाएंगे। लेकिन जहां-जहां और जिन संस्थानों की ओर से यह मांग की गई है, वहां उन संस्थानों के खर्च पर ही एफओबी बनेंगे।