फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा में शामिल होंगे 'मेट्रो मैन' ई श्रीधरन, 21 फरवरी को लेंगे पार्टी की सदस्यता

Thu, 18 Feb 2021 05:49 PM IST
स्नेहा बलूनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
विज्ञापन
मेट्रो मैन ई श्रीधरन - फोटो : ANI
विज्ञापन

भारत में 'मेट्रो मैन' के नाम से मशहूर ई श्रीधरन भाजपा में शामिल होने वाले हैं। वे 21 फरवरी से केरल भाजपा प्रमुख के सुरेंद्रन की अगुवाई में आयोजित होने वाली विजय यात्रा के दौरान औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। उन्हें देश में सार्वजनिक परिवहन प्रणाली में बदलाव का श्रेय दिया जाता है।

विज्ञापन


भाजपा ने गुरुवार को कहा कि 'मेट्रो मैन' ई श्रीधरन केरल विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी में शामिल होंगे। भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने बताया कि श्रीधरन 21 फरवरी को कासरगोड़ से पार्टी की 'विजय यात्रा' शुरू होने के दौरान भाजपा में शामिल होंगे। सुरेंद्रन ने संवाददाताओं को बताया कि श्रीधरन ने भाजपा के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की थी।

ई श्रीधरन ने दी प्रतिक्रिया
वहीं अब मेट्रो मेन ई श्रीधरन की इसपर प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि मैंने भाजपा में शामिल होने का इरादा जताया है। भाजपा में शामिल होने का मुख्य कारण यह है कि यूडीएफ और एलडीएफ दोनों ने ही यहां कोई काम नहीं किया है। मैं केरल के लिए कुछ करना चाहता हूं और इसके लिए मुझे भाजपा के साथ खड़ा होना होगा। मैंने कह दिया है कि मैं चुनाव लड़ने के लिए तैयार हूं।
  
विज्ञापन


श्रीधरन ऐसे समय पर पार्टी की सदस्यता लेने वाले हैं जब इस साल राज्य में विधानसभा के चुनाव होने हैं। दक्षिण भारत में पार्टी का विस्तार करने के उद्देश्य से भाजपा यहां विजय यात्रा की शुरुआत कर रही है। यह रथ यात्रा 21 फरवरी को कासरगोड से शुरू होगी और मार्च के पहले हफ्ते के आसपास तिरुवनंतपुरम में खत्म होगी।
 


श्रीधरन 31 दिसंबर, 2011 को दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के प्रमुख के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। मेट्रो रेल परियोजना के शुभारंभ के बाद भारतीय इंजीनियर को भारत के 'मेट्रो मैन' का सम्मान हासिल हुआ था। 88 साल के इंजीनियर ने डीएमआरसी की स्थापना के बाद से इससे जुड़े सभी मामलों को हल किया। उन्होंने बजट के अंदर और समय से पहले ही इस परियोजना को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

श्रीधरन का जन्म 12 जून, 1932 को केरल के पलक्कड़ जिले में हुआ था। उन्होंने भारत की कुछ सबसे सफल रेलवे और मेट्रो परियोजनाओं को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई है। उन्हें कोंकण रेलवे के सफल निर्माण का भी श्रेय दिया जाता है। यह आजादी के बाद भारत के पश्चिमी तट को जोड़ने वाली सबसे बड़ी रेल परियोजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें