फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#MeToo: टाटा संस की बड़ी कार्रवाई, यौन शोषण के आरोपों के बाद सुहेल सेठ को हटाया

Mon, 29 Oct 2018 10:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सुहेल सेठ
विज्ञापन

देशभर में जहां मी टू अभियान के जरिए कई सफेदपोश लोगों पर यौन शोषण के आरोप लगे हैं। वहीं आने वाले दिनों में भी इस बयार पर रोक लगने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। इसी अभियान के अतंर्गत सुहेल सेठ पर 6 महिलाओं ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। जिसके बाद टाटा संस ने उनके साथ कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया है। सायरस मिस्त्री को टाटा से हटाए जाने के बाद मैनेजमेंट और ब्रांड रीबिल्डिंग में सेठ ने अहम भूमिका निभाई थी।

विज्ञापन


मी टू के तहत उनपर लगे आरोपों के बाद से ही टाटा उनके मामले की जांच कर रहा था। सोमवार को टाटा संस के प्रवक्ता ने बताया कि सुहेल सेठ का संस्थान के साथ कॉन्ट्रैक्ट 30 नवंबर, 2018 को खत्म हो रहा है। सुहेल पर मॉडल डायेंड्रा सोरस, फिल्म निर्माता नताशा राठौर और लेखिका इरा त्रिवेदी सहित 6 महिलाओं ने यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।

बिग बॉस की पूर्व प्रतिभागी डियेंड्रा सोरस ने सुहेल ने फेसबुक पोस्ट के जरिए यौन उत्पीड़न की दास्तां बयान की थी। उन्होंने बताया था कि यह घटना कुछ साल पहले की है जब वह दिल्ली के एक फैशन वीक के बाद आफ्टर पार्टी में शामिल होने के लिए गई थीं। जहां सुहेल ने उनके साथ बदतमीजी की। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी भद्दी हरकरत का उन्होंने उन्हें अच्छा सबक सिखाया था।  
विज्ञापन


वहीं फिल्म निर्माता नताशा राठौर ने कहा व्हाट्सएप मैसेज का स्क्रीनशॉट ट्विटर पर साझा करते हुए पोस्ट किया था। स्क्रीनशॉट साझा करते हुए उन्होंने लिखा, 'पिछले साल यह हादसा गुड़गांव में हुआ था। सुहेल ने मुझे गलत तरीके से छूने की कोशिश की। जिसपर मैंने सुहेल सेठ को फटकार लगाई। मेरे बॉस के जरिए मेरी उनसे मुलाकात हुई थी।'
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें