फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#MeToo : गूगल में एक साथ 1500 कर्मचारियों का वॉकआउट, ज्यादातर महिलाएं शामिल

Thu, 01 Nov 2018 05:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मीटू अभियान
विज्ञापन
#MeToo ने दुनिया के बड़े कॉर्पोरेट दिग्गजों को भी नहीं छोड़ा है। गूगल तक इसकी आंच पहले ही पहुंच चुकी थी| अब महिलाओं के साथ होने वाले यौन उत्पीड़न के खिलाफ गूगल के 1500 कर्मचारी एक साथ खड़े हो गए हैं। इनमें ज्यादातर महिलाएं शामिल हैं। यौन उत्पीड़न के खिलाफ गूगल के 1500 से ज्यादा कर्मचारी दफ्तर से वॉकआउट कर रहे हैं।
विज्ञापन


बता दें कि 'फादर ऑफ एंड्रॉयड' कहे जाने वाले एंडी रूबीन पर यौन शोषण के आरोप लगे थे। गूगल पर आरोप है कि यह बात पता होने के बाद भी कंपनी ने रूबीन को बचाया है। इसी के विरोध में 1500 कर्माचारी एक साथ खड़े हो गए हैं। 

एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि एंडी रूबीन पर 2013 में यौन शोषण के आरोप लगे थे। आरोप लगने के बावजूद गूगल ने उन्हें एग्जिट प्लान के तहत 9 करोड़ डॉलर यानी 660 करोड़ रुपए दिए।
विज्ञापन


इससे पहले गूगल एक्स के डायरेक्टर रिचर्ड डेवॉल पर भी यौन उत्पीड़न के आरोप लग चुके हैं। इसके चलते डेवॉल ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया था। डेवॉल पर आरोप था कि उन्होंने 2013 में जॉब के लिए आवेदन करने आई एक महिला के सामने यौन प्रस्ताव रखा था। 

मालूम हो कि पिछले हफ्ते ही गूगल के सीईओ पिचाई ने कहा था कि हम कंपनी में यौन उत्पीड़न के मामले बर्दाश्त नहीं करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा था कि हमने दो साल में यौन उत्पीड़न के 48 आरोपी कर्मचारियों को कंपनी से निकाला है। जिममें 13 अधिकारी भी शामिल थे। उन्होंने कहा कि ऐसे कर्मचारियों को एग्जिट पैकेट नहीं दिया गया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें